भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत में खेला गया वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता। लीग चरण में भारतीय टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इससे टीम का विजयी अभियान कुछ समय के लिए पटरी से उतरता भी दिखा था, लेकिन कोच अमोल मजूमदार के संदेश ने टीम में नई जान फूंकी थी।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोच मजमूदार के दिए संदेश का खुलासा किया है। हरमनप्रीत ने याद किया कि इंग्लैंड से भारत की हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसे बदल गया था। इस हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी।
हरमनप्रीत ने जियोस्टार पर कहा, "इंग्लैंड मैच के बाद, मुझे लगता है कि अमोल सर ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने बात की, और वह बहुत सीधे-सीधे बात करने वाले थे। सभी ने उनकी बात को सही भावना से लिया क्योंकि हम सभी जानते थे कि वह जो कह रहे थे उसमें कुछ भी गलत नहीं था। यह पहली बार था जब मैंने उनकी आवाज थोड़ी ऊंची सुनी। आमतौर पर, वह बहुत ही धीमे बोलने वाले व्यक्ति हैं। मुझे याद है उन्होंने कहा था, 'जाओ और एक आईना खरीदो और देखो कि तुम क्या कर रही हो और तुम्हें क्या करने की जरूरत है।'"
इंग्लैंड से हार के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर लय में लौटी, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सबको चौंकाया, और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप जीता।
हरमनप्रीत ने जियोस्टार पर कहा, "इंग्लैंड मैच के बाद, मुझे लगता है कि अमोल सर ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने बात की, और वह बहुत सीधे-सीधे बात करने वाले थे। सभी ने उनकी बात को सही भावना से लिया क्योंकि हम सभी जानते थे कि वह जो कह रहे थे उसमें कुछ भी गलत नहीं था। यह पहली बार था जब मैंने उनकी आवाज थोड़ी ऊंची सुनी। आमतौर पर, वह बहुत ही धीमे बोलने वाले व्यक्ति हैं। मुझे याद है उन्होंने कहा था, 'जाओ और एक आईना खरीदो और देखो कि तुम क्या कर रही हो और तुम्हें क्या करने की जरूरत है।'"
Also Read: LIVE Cricket Score
टी20 विश्व कप 2026 से पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ ही 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए तैयार है।