New Chandigarh: वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की 162 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन-चेज रहा। भले ही पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित यह मैच मेहमान टीम के नाम रहा, मगर सीरीज भारत ने 2-1 से जीती।
शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 351/7 का स्कोर खड़ा किया। मेजबानों ने महज 4 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद रोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ (57) के साथ तीसरे विकेट के लिए 132 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रोहित 85 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 225 के स्कोर तक पहुंचाया। नमन धीर 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज (17) के साथ केएल राहुल ने 28 गेंदों में 40 रन, जबकि गुरनूर बरार (नाबाद 8) के साथ सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। केएल राहुल 87 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज की तरफ से जायडेन सील्स ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कीमो पॉल ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, एक विकेट गुडाकेश मोती के हाथ लगा।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। कैंपबेल टीम के खाते में सिर्फ 10 रन का योगदान दे सके। इसके बाद कप्तान शाई होप ने मोर्चा संभाला।
शाई होप ने आमिर जंगू के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़कर टीम को 150 के स्कोर तक पहुंचाया। जंगू 56 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद होप ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन जुटाए।
रदरफोर्ड 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से शाई होप ने कीमो पॉल (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इस टीम को 290 के स्कोर पर पांचवां झटका लग गया था। यहां से मैच रोमांचक स्थिति में था, लेकिन होप ने गुडाकेश मोती के साथ 29 गेंदों में 62 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
होप 143 गेंदों में 162 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 17 चौके शामिल थे, जबकि गुडाकेश मोती ने 14 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। भारतीय खेमे से मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और नमन धीर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
रदरफोर्ड 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से शाई होप ने कीमो पॉल (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इस टीम को 290 के स्कोर पर पांचवां झटका लग गया था। यहां से मैच रोमांचक स्थिति में था, लेकिन होप ने गुडाकेश मोती के साथ 29 गेंदों में 62 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS