Australia Women vs India Women Test: वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक खेला जाना है। इस एकमात्र टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में जो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने रेचल ट्रेनमैन और मैटलन ब्राउन के रूप में दो युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ब्राउन और ट्रेनमैन दोनों ने पिछले अगस्त में ब्रिस्बेन में इंडिया ए के खिलाफ रेड-बॉल चार-दिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेला था।

Advertisement

यह अनकैप्ड जोड़ी इस सप्ताह पर्थ में टीम के साथ जुड़ेगी। दोनों के टीम में शामिल होने से गार्थ और एलिस पेरी की क्वाड इंजरी और सोफी मोलिनक्स की पीठ की शिकायत के बाद टीम में मजबूती आएगी।

ट्रेनमैन पहली बार पेरी के कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुई हैं। उन्हें क्वाड की समस्या है, और अगर वह समय पर ठीक हो जाती हैं, तो पर्थ में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगी। तेज गेंदबाज किम गार्थ चोट की समस्या के कारण मैच से बाहर हैं।

ब्राउन को 2021 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। 28 साल की इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन में न्यू साउथ वेल्स के लिए 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

कप्तान सोफी मोलिनक्स भी पीठ की समस्या के कारण मैच नहीं खेल पाएंगी। एलिसा हीली ही कप्तान होंगी। यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।हीली ने रविवार को भारत के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था और 98 गेंद पर 158 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, एशले गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार