First T20I Match: इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने जा रही तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से पहले चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

दुबे इंग्लैंड में जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को कहा कि दुबे वनडे सीरीज के लिए भी वहीं रुकेंगे, क्योंकि रेड्डी अभी भी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। रेड्डी के रिहैबिलिटेशन के कारण उन्हें पहले ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और जिम्बाब्वे के विरुद्ध आगामी तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

Advertisement

देवजीत सैकिया ने कहा, "सिलेक्शन कमिटी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को चुना है।"

नितीश रेड्डी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी, और उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की समय-सीमा अभी तय नहीं हुई है।

साल 2019 में वनडे डेब्यू करने वाले दुबे ने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 43 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया है। वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 6 अर्धशतकों के साथ 1,083 रन बनाने के अलावा, 34 विकेट अपने नाम किए हैं। दुबे ने आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ था।

नितीश रेड्डी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी, और उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की समय-सीमा अभी तय नहीं हुई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत की अपडेटेड वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार