Chennai Super Kings: चेपॉक के मैदान पर शुक्रवार को 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों मात मिली। आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद सीएसके के लिए खेल रहे अफगानी मूल के क्रिकेटर नूर अहमद चमक उठे।

Advertisement

नूर अहमद ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए और इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए। टूर्नामेंट में नूर अहमद ने कुल दो मैच खेले हैं और उनके नाम 7 विकेट हैं। आरसीबी के खिलाफ उतरने से पहले उनके खाते में चार विकेट थे और वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर थे। आरसीबी के खिलाफ नूर ने अच्छी गेंदबाजी की और महज 36 रन खर्च कर तीन कीमती विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

नूर अहमद के बाद पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। शार्दुल ठाकुर के बाद तीसरे नंबर पर आरसीबी के गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं, जिनके नाम दो मैच में 5 विकेट हैं। चौथे नंबर पर सीएसके के खलील अहमद हैं, जिनके नाम दो मैच में चार विकेट हैं।

चेपॉक के मैदान पर आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई के सामने 197 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। इस तरह आरसीबी ने सीएसके को 50 रनों से बड़ी मात दी। आरसीबी की इस मैदान पर यह दूसरी जीत थी।

नूर अहमद के बाद पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। शार्दुल ठाकुर के बाद तीसरे नंबर पर आरसीबी के गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं, जिनके नाम दो मैच में 5 विकेट हैं। चौथे नंबर पर सीएसके के खलील अहमद हैं, जिनके नाम दो मैच में चार विकेट हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार