पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित चार विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स को बुधवार को आईपीएल मुकाबले में 19.2 ओवर में 190 रन पर ढेर कर दिया।

Advertisement

चेन्नई की टीम सैम करन की 88 रन की शानदार पारी की बदौलत 200 से ऊपर के स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन चहल ने 19वें ओवर में चार विकेट लेकर चेन्नई की पारी पर ब्रेक लगा दिया। चहल ने इस ओवर में दूसरी गेंद पर चेन्नई के कप्तान एम इस धोनी को आउट करने के बाद चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा, पांचवीं गेंद पर अंशुल कम्बोज और आखिरी गेंद पर नूर अहमद को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

अर्शदीप ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे को आउट कर चेन्नई की पारी समेट दी।

अंतिम 20 गेंदों में चेन्नई की टीम ने सिर्फ 30 रन बनाए और छह विकेट गंवाए। वह पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए। करन और ब्रेविस की अच्छी पारी ने 220 का स्टेज सेट कर दिया था लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। 19वें ओवर में चहल ने हैट्रिक ली। अर्शदीप ने काफी किफायती गेंदबाजी की। कुल मिलाकर पंजाब की टीम ने बेहतरीन वापसी की है। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। हालांकि दूसरी पारी में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।

करन ने 47 गेंदों पर 88 रन में नौ चौके और चार छक्के लगाए। ब्रेविस ने 26 गेंदों पर 32 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने 12 गेंदों में चार चौकों की मदद से 17 रन बनाये। धोनी ने चार गेंदों पर 11 रन में एक चौका और एक छक्का मारा।

अंतिम 20 गेंदों में चेन्नई की टीम ने सिर्फ 30 रन बनाए और छह विकेट गंवाए। वह पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए। करन और ब्रेविस की अच्छी पारी ने 220 का स्टेज सेट कर दिया था लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। 19वें ओवर में चहल ने हैट्रिक ली। अर्शदीप ने काफी किफायती गेंदबाजी की। कुल मिलाकर पंजाब की टीम ने बेहतरीन वापसी की है। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। हालांकि दूसरी पारी में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार