पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ताजा आईसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में काफी सुधार किया है। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम उन खिलाड़ियों में से एक रहे, जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

Advertisement

दाएं हाथ के 39 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट सीरीज की चार पारियों में सर्वाधिक 259 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मुशफिकुर रहीम ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाते हुए संयुक्त रूप से 16वां स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

इनके अलावा, बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास को भी जबरदस्त फायदा मिला, जिन्होंने सीरीज के दौरान 239 रन बनाकर 14 स्थान की छलांग लगाई और 24वें स्थान पर पहुंच गए।

इस सीरीज के बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों को भी फायदा मिला है। बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम को आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 2 स्थान का फायदा मिला, जिन्होंने 11वें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी हासिल कर ली। ​​ऑफ-स्पिनर मेहदी हसन मिराज दो स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 10 स्थान की छलांग लगाकर 54वां स्थान हासिल किया। तैजुल इस्लाम ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी 3 पायदान की छलांग लगाते हुए 29वां स्थान हासिल कर लिया।

दूसरी तरफ, सीरीज में हार के बावजूद, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वापसी के बाद आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 49वें स्थान पर फिर से शामिल हो गए।

नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) और स्कॉटलैंड के बीच खेली गई आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज के समापन के बाद वनडे रैंकिंग में भी कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

Advertisement

ट्राई-सीरीज में तीन मैच जीतने वाले नेपाली टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज आसिफ शेख ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 5 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 81वां स्थान हासिल किया, जबकि ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी 8 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 91वें पायदान पर पहुंच गए।

नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) और स्कॉटलैंड के बीच खेली गई आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज के समापन के बाद वनडे रैंकिंग में भी कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्कॉटलैंड के स्टार ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलन चार स्थान की छलांग लगाकर 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यूएसए के स्पिनर नोस्थुश केंजिगे वनडे बॉलिंग रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर 49वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि उनके साथी खिलाड़ी मिलिंद कुमार चार स्थान ऊपर चढ़कर वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार