एशिया कप सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए शुक्रवार को 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। कप्तान शाकिब अल हसन (80 रन) और तोहिद हृदोय (54 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी प्लेइंग-11 से बाहर हैं। वहीं, तिलक वर्मा को उनका वनडे कैप मिला है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खूब छकाया।

हालांकि, कप्तान शाकिब अल हसन (80 रन), तोहिद ह्दोय (54 रन) और नसुम अहमद (44 रन) की पारी के बदौलत टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर (3 विकेट) और मोहम्मद शमी (2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

Also Read: Live Score

भारत के सामने अब 266 रनों का लक्ष्य है। यह देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है कि तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का बैटिंग ऑर्डर इस मैच में क्या रहने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार