T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीयों का दबदबा है। आइए, इस लिस्ट में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

जोस बटलर: इस इंग्लिश क्रिकेटर ने साल 2011 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ 27 टी20 मुकाबलों में 32.20 की औसत के साथ कुल 644 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 27 छक्के और 57 चौके निकले। इस बीच बटलर ने पांच अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं।

Advertisement

हार्दिक पंड्या: साल 2017 से अब तक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 टी20 मुकाबलों में 29.57 की औसत के साथ 414 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 25 छक्के और 27 चौके निकले।

अभिषेक शर्मा: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के विरुद्ध सिर्फ 5 ही टी20 मुकाबलों में 22 छक्के लगा दिए हैं। अभिषेक ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 55.80 की औसत के साथ कुल 279 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

जेसन रॉय: इस इंग्लिश खिलाड़ी ने साल 2014 से 2022 के बीच 15 टी20 मुकाबलों में 23.73 की औसत के साथ 356 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 20 छक्के और 33 चौके निकले। जेसन भारत के विरुद्ध 67 रन की पारी खेल चुके हैं।

अभिषेक शर्मा: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के विरुद्ध सिर्फ 5 ही टी20 मुकाबलों में 22 छक्के लगा दिए हैं। अभिषेक ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 55.80 की औसत के साथ कुल 279 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 से पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 मार्च को सेमीफाइनल-1 खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार