First ODI Cricket Match Between: टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाने वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप रही। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मैच रोमांचक अंदाज में टाई हो गया था। लेकिन टीम इंडिया ने जीत के मुंहाने पर आकर इस मैच को टाई होने दिया था। अब रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच में टीम इंडिया का फोकस अपनी खामियों को दूर करने पर होगा।

Advertisement

टीम इंडिया को स्पिनरों और धीमी पिच से निपटने का तरीका खोजना होगा। पहले वनडे मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद बीच के ओवरों में औसत बल्लेबाजी के कारण भारत अपनी पकड़ बरकरार नहीं रख पाया था।

Advertisement

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाजों को रविवार को अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेलना होगा। रोहित शर्मा ने वनडे में लंबे ब्रेक के बाद अपने आक्रामक अंदाज के साथ वापसी की, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों ने अपनी रणनीति को अच्छी तरह से फील्ड पर साकार किया। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल धीमी पिच पर स्पिन के खिलाफ दबाव में दिखे। भारतीय बल्लेबाजों को साझेदारी निभाने की जरूरत थी, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे।

सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले वानिंदु हसरंगा के रूप में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गये हैं। पहले मैच में कुल 18 विकेट गिरे थे और 13 विकेट स्पिनरों ने लिए। इससे साफ जाहिर है कि यहां स्पिनरों के लिए काफी मदद थी।

मौसम की बात करें तो कोलंबो में सोमवार को हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है।

सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले वानिंदु हसरंगा के रूप में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गये हैं। पहले मैच में कुल 18 विकेट गिरे थे और 13 विकेट स्पिनरों ने लिए। इससे साफ जाहिर है कि यहां स्पिनरों के लिए काफी मदद थी।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार