First ODI Cricket Match Between: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को कोलंबो में खेला जाएगा। पहले दो मैच में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से परेशान टीम इंडिया के सामने एक अनचाहे रिकॉर्ड से बचने की चुनौती होगी, जबकि श्रीलंका एक पुराना दाग मिटाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

Advertisement

श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, पहला वनडे टाई हुआ था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली 10 वनडे सीरीज जीती है, लेकिन अब यह रिकॉर्ड खतरे में है। टीम इंडिया को अगर 27 साल बाद श्रीलंका से सीरीज गंवाने से बचना है, तो भारतीय बल्लेबाजों को अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

मजबूत बैटिंग लाइन-अप के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक बहुत खराब रहा है, जबकि श्रीलंका ने यह प्रदर्शन अपने प्रमुख गेंदबाजों के बिना किया है। श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। इसलिए टीम इंडिया को जीतना है, तो उसे श्रीलंकाई स्पिनरों पर हावी होना होगा और उनके खिलाफ रन भी बनाने होंगे, जबकि श्रीलंका 27 साल बाद मिले इस मौके को इतनी आसानी से गंवाना नहीं चाहेगा।

भारत को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम बार 1997 में वनडे सीरीज में हार मिली थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 11 वनडे द्विपक्षीय सीरीज खेली गई हैं, जिनमें हर बार भारत को जीत मिली है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही है। रोहित शर्मा के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ डटकर सामना नहीं कर पा रहा है। अगर भारत को ये मुकाबला जीतना है, तो अन्य बल्लेबाजों को भी मोर्चा संभालना होगा, खासकर मिडिल ऑर्डर को एक या दो अच्छी पार्टनरशिप करनी होगी। उम्मीद यही है कि टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी नजर आए।

दूसरी तरफ श्रीलंका के गेंदबाजों ने अब तक कमाल किया है। हालांकि, उनके बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए। वेंडरसे ने दूसरे वनडे में 6 विकेट लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। ऐसे में सीरीज के निर्णायक मैच में वो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा रहेंगे।

Advertisement

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही है। रोहित शर्मा के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ डटकर सामना नहीं कर पा रहा है। अगर भारत को ये मुकाबला जीतना है, तो अन्य बल्लेबाजों को भी मोर्चा संभालना होगा, खासकर मिडिल ऑर्डर को एक या दो अच्छी पार्टनरशिप करनी होगी। उम्मीद यही है कि टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी नजर आए।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार