भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर का बल्ला सोमवार की रात उनके पिता की क्रिकेट अकादमी से अभ्यास के दौरान चोरी हो गया था। चाहर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वह अपनी अकादमी के बच्चों का भविष्य खराब नहीं करना चाहते।

Advertisement

लोकेंद्र सिंह चाहर ने आईएएनएस से कहा, "यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। भारी बारिश की चेतावनी के बाद मैंने अकादमी में छुट्टी कर दी थी। सिर्फ दीपक और कुछ और बच्चे यहां रुके थे। वे लोग शेड में अभ्यास कर रहे थे। वहीं उनका किट बैग रखा हुआ था। दीपक उस समय गेंदबाजी कर रहे थे। बारिश बंद होने के बाद रात आठ बजे के करीब वे फिर रोशनी में अभ्यास करने लगे। किट बैग शेड में ही छूट गया। वे लोग अभ्यास के बाद जब शेड में लौटे तो देखा कि बैग से उनके तीन बैट गायब थे।"

दीपक चाहर के पिता ने कहा, "मेरे हिसाब से दो चीजें हो सकती हैं। पहला, हो सकता है कि हमारी अकादमी के ही किसी बच्चे ने बैट छिपा दिया हो, या फिर बाहर के लोग जो अभ्यास देखने के लिए आते रहते हैं, वे ले गए हों। अकादमी के बच्चे मेरे बच्चे हैं। मैं नहीं चाहता कि मैं किसी पर संदेह करूं। मैंने कैमरे भी चेक करवाए हैं। उनमें कुछ भी नहीं मिला। मुझे नहीं लगता कि अगर बाहर का कोई भी बैट ले गया होगा तो वापस करेगा। मैंने पुलिस में शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि मैं अपनी अकादमी में आने वाले बच्चों का भविष्य खराब नहीं करना चाहता।"

उन्होंने कहा, "दीपक के जिन बल्लों की चोरी हुई है, वे खास बल्ले थे और कंपनी विशेष रूप से इन बल्लों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए बनाती है। दीपक को कंपनी की तरफ से ही बल्ला मिला था। बैट उसके पसंदीदा थे और वह इन बल्लों से खेलने में काफी सहज था। इसी वजह से उसने सोशल मीडिया पर इस विषय को रखा। एक बल्ले की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।"

दीपक चाहर के पिता ने कहा, "मेरे हिसाब से दो चीजें हो सकती हैं। पहला, हो सकता है कि हमारी अकादमी के ही किसी बच्चे ने बैट छिपा दिया हो, या फिर बाहर के लोग जो अभ्यास देखने के लिए आते रहते हैं, वे ले गए हों। अकादमी के बच्चे मेरे बच्चे हैं। मैं नहीं चाहता कि मैं किसी पर संदेह करूं। मैंने कैमरे भी चेक करवाए हैं। उनमें कुछ भी नहीं मिला। मुझे नहीं लगता कि अगर बाहर का कोई भी बैट ले गया होगा तो वापस करेगा। मैंने पुलिस में शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि मैं अपनी अकादमी में आने वाले बच्चों का भविष्य खराब नहीं करना चाहता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार