अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 92 रनों से हराया। अफगानिस्तान की जीत के नायक राशिद खान रहे, जिन्होंने सिर्फ 34 रन देकर 6 विकेट निकाले। राशिद ने कहा कि उन्होंने निरंतरता के साथ सही जगह पर गेंदबाजी करने का प्रयास किया, जिसका उन्हें फायदा मिला।

Advertisement

राशिद को उनके शानदार स्पेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद राशिद ने कहा, "यहां आपको जबरदस्त स्पिन मिलती है जो मुझे बहुत पसंद है, खासकर ऐसे हालात में। इससे भी जरूरी बात यह थी कि सही एरिया पर लगातार गेंदबाजी की जाए। मैं इसी पर ध्यान दे रहा था। 5-5.5 मीटर की लेंथ और स्टंप्स पर गेंदबाजी करने से आप गेम में बने रहते हैं। एक स्पिनर के तौर पर मुझे लगता है कि आपको चीजें आसान रखनी चाहिए, अच्छी लेंथ यानी 5-5.5 मीटर पर सही जगह गेंद डालनी चाहिए। अलग-अलग तरह की गेंदें डालते रहें जैसे लेग-स्पिन, रॉन्ग-वन, फ्लिपर, लेकिन लेंथ ज्यादा जरूरी है। ध्यान रखें कि गेंद स्टंप्स पर जाकर गिरे।"

अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर ने आगे कहा, "चीजें आसान रखें और अपने जादुई स्पेल का आनंद लें। एक मैच से हम सबसे अच्छी टीम नहीं बन जाएंगे। भारत के खिलाफ हमारी सीरीज बहुत मुश्किल थी। बॉलिंग यूनिट में कुछ चीजों को बेहतर करने की जरूरत है। तेज गेंदबाजी के नजरिए से, इस मैच में हमें अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, मुझे लगता है कि नई गेंद के साथ हम इससे कहीं बेहतर कर सकते हैं। भारत के खिलाफ हमने बहुत सारी गलतियां की थीं। हमारे लिए यह एक शानदार मौका है जहां हम एक टीम के तौर पर मिलकर सही लेंथ पर बेहतरीन गेंदबाजी कर सकें। अगले वर्ल्ड कप के लिए यह अच्छी तैयारी होगी। मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजी यूनिट में बॉलिंग पर कंट्रोल के मामले में हम और बेहतर हो सकते हैं।"

राशिद को उनके शानदार स्पेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद राशिद ने कहा, "यहां आपको जबरदस्त स्पिन मिलती है जो मुझे बहुत पसंद है, खासकर ऐसे हालात में। इससे भी जरूरी बात यह थी कि सही एरिया पर लगातार गेंदबाजी की जाए। मैं इसी पर ध्यान दे रहा था। 5-5.5 मीटर की लेंथ और स्टंप्स पर गेंदबाजी करने से आप गेम में बने रहते हैं। एक स्पिनर के तौर पर मुझे लगता है कि आपको चीजें आसान रखनी चाहिए, अच्छी लेंथ यानी 5-5.5 मीटर पर सही जगह गेंद डालनी चाहिए। अलग-अलग तरह की गेंदें डालते रहें जैसे लेग-स्पिन, रॉन्ग-वन, फ्लिपर, लेकिन लेंथ ज्यादा जरूरी है। ध्यान रखें कि गेंद स्टंप्स पर जाकर गिरे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई ने 33 रन बनाए। हालांकि, 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 207 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से केड कारमाइकल ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। आयरलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार