Cricket South Africa: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 की विजेता रही साउथ अफ्रीका ने 2025-2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत जीत के साथ की है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश के दम पर साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की इस बड़ी जीत में ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश की अहम भूमिका रही। पहली पारी में बल्लेबाजी और दूसरी पारी में गेंदबाजी से उन्होंने अपनी टीम की जीत में यादगार भूमिका निभाई।

Advertisement

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 55 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। बॉश ने नाबाद 100 रन बनाकर टीम के स्कोर को 418 रन तक पहुंचाया। उन्होंने दूसरी पारी में 36 रन बनाए।

इसके अलावा जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में बॉश ने 5 विकेट लिए।

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। डेब्यू टेस्ट खेल रहे लुहान ड्रे प्रीटोरियस के 153 और कॉर्बिन बॉश के नाबाद 100 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 418 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जिम्बाब्वे अपनी पहली पारी में 251 पर सिमट गई थी और दक्षिण अफ्रीका से 167 रन से पिछड़ी थी।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 369 रन बनाए थे। वियान मुल्डर ने 147 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा केशव महाराज ने 51 और कॉर्बिन बॉश ने 36 रन बनाए थे। पहली पारी में मिले 167 रन की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 537 रन का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे 208 रन पर सिमट गई और 328 रन के बड़े अंतर से हार गई।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश 5 और कप्तान केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले लुहान ड्रे प्रीटोरीयस को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 369 रन बनाए थे। वियान मुल्डर ने 147 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा केशव महाराज ने 51 और कॉर्बिन बॉश ने 36 रन बनाए थे। पहली पारी में मिले 167 रन की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 537 रन का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे 208 रन पर सिमट गई और 328 रन के बड़े अंतर से हार गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार