कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को गुयाना अमेजन वॉरियर्स और जमैका किंग्समेन के बीच क्वालीफायर-2 खेला गया।
केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने अमेजन वॉरियर्स 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुयाना का इस हार के साथ सीजन का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ। गुयाना ने लगातार तीसरा मैच गंवाया।
मैच की बात करें तो, जमैका किंग्समेन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पिछले 2 मैचों के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा टोटल स्कोरबोर्ड पर लगाया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हिटमायर की रही।
हिटमायर ने तूफानी शतक लगाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस बल्लेबाज ने मात्र 45 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। इसके अलावा, शाई होप ने 33 गेंदों पर 44 और क्वेंटिन सैम्पसन ने 17 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली थी। इन पारियों के आधार पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 4 विकेट पर 206 रन बनाए थे।
207 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करने उतरी जमैका किंग्समेन को सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने 17 गेंदों पर 41 रन बनाकर तेज शुरुआत दी। दूसरे ओपनर किर्क मैकेंजी ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। रनों की इस गति को केसी कार्टी ने 40 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 56 रन, सईम अयूब ने 17 गेंदों पर 23 रन बनाकर बरकरार रखा।
हिटमायर ने तूफानी शतक लगाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस बल्लेबाज ने मात्र 45 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। इसके अलावा, शाई होप ने 33 गेंदों पर 44 और क्वेंटिन सैम्पसन ने 17 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली थी। इन पारियों के आधार पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 4 विकेट पर 206 रन बनाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
जमैका किंग्समेन का कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के फाइनल में एंटिगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के साथ मुकाबला होगा। फाइनल सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से खेला जाएगा।