कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के आठवें मुकाबले में जमैका किंग्समैन ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है।

Advertisement

सबिना पार्क में खेले गए मुकाबले में त्रिनबागो ने जमैका को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया था। जमैका के सलामी बल्लेबाज किर्क मैकेंजी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इस लक्ष्य को आसान बना दिया। मैकेंजी ने मात्र 25 गेंदों पर 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली। मैकेंजी ने पहले विकेट के लिए रिजा हेंड्रिक्स के साथ 7 ओवर में 93 रन की साझेदारी की। हेंड्रिक्स ने भी 29 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। कप्तान रोवमन पॉवेल ने 22 गेंदों पर 29 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 183 तक पहुंचाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलायी। आंद्रे रसेल ने भी 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए।

त्रिनबागो के लिए उस्मान तारिक ने 3, जबकि टेरेंस हिंड्स और किरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे। कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 44 और किरोन पोलार्ड ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए थे। इसके अलावा, एलेक्स हेल्स ने 29 रन की पारी खेली थी। आखिर में सुनील नरेन ने 8 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से नाबाद 19 रन बनाए।

त्रिनबागो के लिए उस्मान तारिक ने 3, जबकि टेरेंस हिंड्स और किरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जमैका किंग्समैन की सीजन के चौथे मैच में यह पहली जीत थी, जबकि त्रिनबागो की सीजन के दूसरे मैच में पहली हार।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार