कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 30वां मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स और एंटिगुआ बरबुडा फॉल्कंस के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में चल रही एंटिगुआ ने अमेजन को 65 रन से हरा दिया।

Advertisement

प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एंटिगुआ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। इसमें छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शादाब खान की अहम भूमिका रही। शादाब ने मात्र 9 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके लगाते हुए नाबाद 30 रन की पारी खेली। इसके अलावा, हसन नवाज ने 36, अमिर जांगू ने 27, करिमा गोरे ने 23 और इविन लुइस ने 22 रन की पारी खेली। कप्तान मोईन खान ने 18 रन बनाए।

अमेजन की तरफ से रोमारियो शेफर्ड, खैरी पियरे, मोहम्मद नबी, कप्तान इमरान ताहिर और शमार जोसेफ ने 1-1 विकेट लिए।

183 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अमेजन वॉरियर्स की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पूरी टीम 14.2 ओवर में 117 रन पर सिमट गई और 65 रन से मैच हार गई। मावेंद्र दिनदयाल मे सर्वाधिक 25 रन बनाए। इसके अलावा, मोहम्मद नबी ने 23 रन की पारी खेली। रहमानु्ल्लाह गुरबाज ने 8 गेंदों पर 18 रन बनाए। अमेजन की पारी 34 गेंद पहले सिमट गई, जबकि जीत के लिए 66 चाहिए थे। अगर विकेट हाथ में हो तो टी20 में यह लक्ष्य बिल्कुल संभव है।

एंटिगुआ की तरफ से तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, जोशुआ जेम्स, शादाब खान और सुफियान मुकिम ने 2-2 विकेट लिए।

शादाब खान को उनकी बेहतरीन ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एंटिगुआ की तरफ से तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, जोशुआ जेम्स, शादाब खान और सुफियान मुकिम ने 2-2 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

एंटिगुआ भी क्वालीफाई कर चुकी है। टीम 10 मैचों में 6 जीत और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 13 अंक के साथ शीर्ष पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार