विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती गई हैं। शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से जुड़े मामले में अभिषेक मंगलवार को चिनसुराह की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी जमानत रद्द कर दी गई। कोर्ट ने बंगाल के क्रिकेटर को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि 23 जून को कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक इस युवती के साथ करीब साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे। पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया था और दोनों विदेश यात्रा पर भी गए लेकिन कुछ समय बाद इस रिश्ते में दरार आने लगी।

करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई थी। इसके बाद जब मामला फिर से बढ़ा, तो युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

मोगरा पुलिस ने जांच शुरू की और चंदन नगर स्थित क्रिकेटर के घर पर कई बार गई लेकिन अभिषेक वहां नहीं मिले। कुछ समय बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां कोर्ट ने क्रिकेटर की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद मोगरा पुलिस ने क्रिकेटर को गिरफ्तार करके मंगलवार को चिनसुराह कोर्ट में पेश किया।

करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई थी। इसके बाद जब मामला फिर से बढ़ा, तो युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

Also Read: LIVE Cricket Score

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 31.28 की औसत के साथ 1,408 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए। 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में अभिषेक 2 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 833 रन जुटा चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार