Womens Asia Cup T20 Between: दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, यास्तिका भाटिया और दयालन हेमलता को रविवार को आयोजित दूसरे डब्ल्यूबीबीएल ओवरसीज ड्राफ्ट में टीमों में जगह मिली है, जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ड्राफ्ट में नहीं चुना गया।

Advertisement

हरमनप्रीत की पुरानी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के पास उन्हें पिक करने का मौका था लेकिन उन्होंने हरमनप्रीत को नहीं चुना।

Advertisement

डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट में कुल पांच भारतीय खिलाड़ियों को चुना गया है। रॉड्रिग्स को ब्रिस्बेन हीट ने अपने दल में शामिल किया जबकि दीप्ति को मेलबर्न स्टार्स ने अपने साथ जोड़ा। रॉड्रिग्स और दीप्ति दोनों को उनकी टीमों ने प्लेटिनम राउंड में पिक किया।

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने प्री सीजन ड्राफ्ट में ही अपने दल में शामिल कर लिया था। स्ट्राइकर्स मंधाना की चौथी डब्ल्यूबीबीएल टीम होगी।

इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट, सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा रह चुकी हैं। डब्ल्यूबीबीएल के किसी भी सीजन में यह पहली बार होगा जब छह भारतीय खिलाड़ी एक साथ यह टूर्नामेंट खेलती नजर आएंगी।

डब्ल्यूबीबीएल में इन टीमों के लिए खेलेंगी भारतीय खिलाड़ी

Advertisement

एडिलेड स्ट्राइकर्स : स्मृति मंधाना (प्री सीजन ड्राफ्ट)

मेलबर्न स्टार्स : दीप्ति शर्मा और यास्तिका भाटिया

ब्रिस्बेन हीट : शिखा पांडे और जेमिमा रॉड्रिग्स

Advertisement

मेलबर्न स्टार्स : दीप्ति शर्मा और यास्तिका भाटिया

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार