Womens Asia Cup T20 Between: महिला टी20 विश्व कप 2024 अपने आगाज से महज एक कदम दूर है। टूर्नामेंट के 'शंखनाद' से पहले भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलता है, तो उसके पास कोई बहाना नहीं होता।

Advertisement

भारत का अभियान न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को शुरू होगा। इसके बाद, टीम 6 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में होगी।

Advertisement

स्मृति ने प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "दोपहर का मैच गर्मी के कारण चुनौतीपूर्ण होने वाला है, लेकिन जब आप भारत के लिए खेलते हैं, तो कोई बहाना नहीं होता है। आपको अच्छी तरह से तैयारी करनी होती है, और मुझे लगता है कि हमारे पास परिस्थितियों के अनुकूल तैयारी करने के लिए थोड़ा समय है।"

"मुझे यकीन है कि जब तक हम पाकिस्तान का सामना करेंगे, हम तैयार हो जाएंगे। मानसिक रूप से, हमें मजबूत रहने की जरूरत है। भारत से आने के कारण, हम अन्य टीमों की तुलना में कुछ हद तक गर्मी के आदी हैं, लेकिन पहले कुछ दिन वास्तव में थका देने वाले थे। हालांकि, तैयारी वाकई अच्छी रही है और यहां आने से पहले हमने बेंगलुरु में एक शानदार कैंप लगाया था, जहां हमने सभी आधारों को कवर करने की कोशिश की।"

महिला क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हुए स्मृति ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला किसी और चीज से ज्यादा प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में है। ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं करते, यह दोनों देशों की भावनाएं हैं जो इसे इतना तीव्र बनाती हैं।"

टूर्नामेंट में ग्रुप ए में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं।

Advertisement

महिला क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हुए स्मृति ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला किसी और चीज से ज्यादा प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में है। ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं करते, यह दोनों देशों की भावनाएं हैं जो इसे इतना तीव्र बनाती हैं।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार