वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं। जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ उनके सीरीज से बाहर रहने की जो वजह हेड कोच डैरेन सैमी द्वारा दी गई है, उस पर हैरानी जताई है।

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा था कि अल्जारी जोसेफ ने खेलने से मना कर दिया था। सैमी द्वारा बयान दिए जाने के कई दिन बाद जोसेफ ने पलटवार किया है। जोसेफ ने सैमी के बयान को विवादास्पद और बिना किसी संदर्भ वाला बताया है।

जोसेफ ने एंटीगुआ ऑब्जर्वर के गुड मॉर्निंग जोजो स्पोर्ट्स शो में स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने दो मैचों की सीरीज से बाहर रहने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनका शरीर पीठ के निचले हिस्से में बार-बार होने वाले स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने की मुश्किलों के लिए तैयार नहीं था।

उन्होंने कहा, "मेरी बात हेड कोच से हुई थी। मैंने क्रिकेट वेस्टइंडीज से भी बात की थी। अगर आप ध्यान दें तो क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा जारी बयान में मेरी बाहर रहने की वजह निजी बताई है। सैमी, जो लंबे समय से टीम में हैं, उन्हें ठीक-ठीक पता है कि उस बयान का क्या असर होता।"

जोसेफ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मुझे सैमी के बयान के बारे में कुछ नहीं कहना है। उन्हें ठीक-ठीक पता है कि उस बयान का क्या अर्थ होता है और जनता में क्या बात बनती है।"

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं पूरे एक साल से बाहर हूं। दूसरे स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद मैंने इतने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा जोर नहीं दिया है। हमने यहां दो टेस्ट मैच खेलने, लगातार पांच वनडे (इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेलने और मेरे शरीर को कैसा महसूस हो रहा था, इस बारे में बात की और मुझे खुद पता था कि मेरा शरीर एक और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में सैमी का विवादित और बिना किसी संदर्भ वाला है।"

जोसेफ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मुझे सैमी के बयान के बारे में कुछ नहीं कहना है। उन्हें ठीक-ठीक पता है कि उस बयान का क्या अर्थ होता है और जनता में क्या बात बनती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

यह विवाद तब शुरू हुआ जब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 23 जुलाई को पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया। इसमें बताया गया कि जोसेफ 'निजी कारणों' से उपलब्ध नहीं हैं। एक दिन बाद, सैमी ने सबके सामने कहा कि जोसेफ को चुना गया था लेकिन उसने 'चुनाव से मना कर दिया था।'

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार