बांग्लादेश क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऐतिहासिक जीत के करीब है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 284 रन पर समेट मैच को अपने कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया से दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन कैमरन ग्रीन को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका। ग्रीन अकेले दम पर लड़े। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्रीन 201 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 104 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए।

चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ने निराश किया। कैरी 30 और वेबस्टर मात्र 5 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस (8) और स्टार्क (18) भी निचले क्रम में ग्रीन का साथ नहीं दे पाए।

ऑस्ट्रेलियाई पारी 95.1 ओवर में 284 रन पर सिमट गई और सिर्फ 56 रन की बढ़त हासिल कर पाई।

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 5 और हसन महमूद ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम को 1-1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलियाई पारी 95.1 ओवर में 284 रन पर सिमट गई और सिर्फ 56 रन की बढ़त हासिल कर पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रन पर सिमटी थी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की बढ़त बनाई थी। मैच कहीं न कहीं, यहीं बांग्लादेश की गिरफ्त में आ गया था। बांग्लादेश के लिए पहली पारी में तंजिद हसन ने शतक लगाया था। टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का यह पहला शतक था। हसन महमूद ने 6 विकेट लिए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार