Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल के बल्ले से ऐतिहासिक पारी निकली। राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 152 रनों की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

राहुल टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तिलक वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2024 में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी। राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए। राहुल मेंस टी20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले महज दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं।

Advertisement

राहुल आईपीएल में भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 88 गेंदों में 141 रनों की दमदार पारी खेली थी। राहुल आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

केएल राहुल ने ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पंत ने साल 2018 में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। राहुल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना (5,528) को पीछे छोड़ दिया है। राहुल के आईपीएल में अब कुल रन 5,579 हो गए हैं।

राहुल आईपीएल में भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 88 गेंदों में 141 रनों की दमदार पारी खेली थी। राहुल आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

राहुल ने आईपीएल में यह छठा शतक लगाया। वह इस लीग में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। राहुल के साथ-साथ क्रिस गेल ने भी 6 शतक लगाए हैं। राहुल ने इस मामले में संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। संजू के नाम आईपीएल में 5 शतक दर्ज हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। राहुल के अलावा डीसी की ओर से शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने भी 2-2 शतक लगाए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार