आगामी विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन से पहले मेलबर्न रेनेगेड्स को बड़ी राहत मिली है। वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने एक और सीजन टीम रेनेगेड्स की तरफ से खेलने की पुष्टि की है।

Advertisement

टी20 क्रिकेट की सबसे दमदार ऑलराउंडरों में से एक मानी जाने वाली डॉटिन डब्ल्यूबीबीएल 11 में टीम के सभी मैचों में खेलने के बाद रेनेगेड्स के साथ अपना तीसरा सीजन शुरू करेंगी। उनकी वापसी रेनेगेड्स द्वारा वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज के साथ फिर से करार करने के बाद हुई है। इस जोड़ी ने डब्ल्यूबीबीएल 10 में मेलबर्न की पहली डब्ल्यूबीबीएल खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और अब आगामी सीजन के लिए वे फिर से एक साथ (रेड जर्सी में) खेलेंगी।

चोट के कारण मैथ्यूज डब्ल्यूबीबीएल के 11वें सीजन नहीं खेल पाई थीं, जबकि डॉटिन रेनेगेड्स के अभियान का अहम हिस्सा बनी रहीं। मेलबर्न रेनेगेड्स के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर क्लिंट मैके ने डॉटिन की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज की यह स्टार खिलाड़ी टीम में काफी अनुभव और मैच जिताने की काबिलियत लाएगी।

मैके ने कहा, "डिएंड्रा दुनिया की सबसे असरदार खिलाड़ियों में से एक हैं और हम मेलबर्न रेनेगेड्स में उनकी वापसी का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। वह डब्ल्यूबीबीएल 10 में खिताबी जीत का अहम हिस्सा थीं, और हम अच्छी तरह जानते हैं कि वह मैदान के अंदर और बाहर हमारी टीम के लिए क्या योगदान दे सकती हैं। बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की उनकी काबिलियत शानदार है।"

डॉटिन का यह करार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा डब्ल्यूबीबीएल 12 के लिए विदेशी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में किए गए बदलावों के बाद हुआ है। विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट सिस्टम को खत्म कर दिया गया है और टूर्नामेंट फिर से ओपन-मार्केट सिस्टम पर लौट आया है, जिससे क्लब सीधे तौर पर इंटरनेशनल खिलाड़ियों को साइन कर सकते हैं।

डॉटिन ने कहा कि वह मेलबर्न लौटने और मैथ्यूज के साथ फिर से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। डॉटिन ने कहा, "मैं रेनेगेड्स में लौटने और खासकर हेली मैथ्यूज के साथ एक बार फिर खेलने के लिए उत्साहित हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हमने मैदान पर एक साथ कुछ खास यादें बनाई हैं, और मेलबर्न में वापस आने पर, जहां हमने मिलकर खिताब जीता था, कई शानदार यादें ताजा हो जाती हैं। मैं आने वाले सीजन के लिए उत्साहित हूं।"

डॉटिन का यह करार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा डब्ल्यूबीबीएल 12 के लिए विदेशी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में किए गए बदलावों के बाद हुआ है। विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट सिस्टम को खत्म कर दिया गया है और टूर्नामेंट फिर से ओपन-मार्केट सिस्टम पर लौट आया है, जिससे क्लब सीधे तौर पर इंटरनेशनल खिलाड़ियों को साइन कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

रेनेगेड्स के पास अभी इस सीजन के लिए आठ खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, जिनमें डॉटिन, मैथ्यूज, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, मिली इलिंगवर्थ, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और कर्टनी वेब शामिल हैं। एलिस कैपसी सिडनी सिक्सर्स में चली गई हैं और चैरिस बेकर भी स्क्वाड से बाहर हो गई हैं। सारा कोयटे, एम्मा डी ब्रोग, सारा कैनेडी, नाओमी स्टालेनबर्ग और टायला व्लामिनक अभी बिना कॉन्ट्रैक्ट के हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार