वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए मिलकर 20.5 ओवर में 112 रन जोड़े। कैंपबेल 55 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, किंग और केवम हॉज ने इसके बाद वेस्टइंडीज को कोई और झटका नहीं लगने दिया और लक्ष्य तक पहुंचाया। ब्रैंडन किंग 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, हॉज ने 27 गेंदों 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।

टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 79/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए मेजबान टीम ने अपने बाकी 4 विकेट 63 रन जोड़कर गंवाए। जेकर अली 22 रन बनाकर जोमेल वार्रिकान का शिकार बने। हसन महमूद भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तैजुल इस्लाम 16 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नईम हसन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। नईम 91 गेंदों का सामना करने के बाद 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए।

हालांकि, किंग और केवम हॉज ने इसके बाद वेस्टइंडीज को कोई और झटका नहीं लगने दिया और लक्ष्य तक पहुंचाया। ब्रैंडन किंग 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, हॉज ने 27 गेंदों 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार