बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 134 रन बना लिए थे।

वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 29 रन जोड़े। किंग 15 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल और टैगेनारिन चंद्रपॉल के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। कैंपबेल ने अर्धशतक लगाया। वह 78 गेंदों पर 54 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। केवम हॉज 7 और आमिर जंगू बिना खाता खोले आउट हो गए।

खेल समाप्त होने के समय चंद्रपॉल 43 और जस्टिन ग्रेव्स 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हो गई थी।

बांग्लादेश के लिए ताईजुल इस्लाम ने 2, जबकि हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए हैं।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली बांग्लादेश की पहली पारी 272 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए शादमान इस्लाम ने शानदार शतक लगाया। शादमान ने 234 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। तौहिद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने 34 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चला। टीम की निचले क्रम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 20 रन जोड़कर गंवाए।

वेस्टइंडीज के लिए बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 5 विकेट लिए। जोशुआ बिशप और शमार जोसेफ ने 2-2, जबकि जायडेन सिल्स ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार