India Vs Australia: आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में अपने प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में शीर्ष भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के काफी करीब पहुंच गए हैं।

Advertisement

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में अपने प्रदर्शन के दम पर जोश हेजलवुड (एक स्थान ऊपर चौथे स्थान पर) और स्पिनर नाथन लियोन (दो स्थान ऊपर छठे स्थान पर) पहुंच गए हैं।

Advertisement

वेलिंगटन में शुरुआती टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 172 रन की जीत में इस ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने कुल 14 विकेट लिए।

हेज़लवुड ने प्रत्येक पारी में न्यूजीलैंड के दो विकेट चटकाए, जबकि लियोन ने कुल मिलाकर 10 विकेट चटकाए जिससे बेसिन रिजर्व में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार