भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने टीम के कुछ सबसे मुश्किल पलों में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि रोहित की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा और ईमानदारी से बातचीत करके भरोसा बनाने की क्षमता ने दर्दनाक हार के बाद ड्रेसिंग रूम को एक साथ रखने में मदद की।

Advertisement

अभिषेक नायर ने जियोस्टार पर राष्ट्रीय टीम के साथ अपने समय को याद करते हुए रोहित की कप्तानी की प्रशंसा की।

नायर ने कहा, "हमारे पास कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा थे। मुझे याद है कि वह मुंबई टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और कहा, 'कोई बात नहीं। हमने बहुत सी सीरीज जीती हैं, हम यह एक हार गए हैं। मैं इसकी जिम्मेदारी लूंगा।' रोहित ऐसे ही थे। उनमें हमेशा एक ऐसी बात थी जो माहौल को हल्का कर सकती थी और यह पक्का कर सकती थी कि टीम ठीक रहे।"

उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा ने टीम के पक्ष में परिणाम न रहने की स्थिति में भी हमदर्दी, जवाबदेही से टीम के साथियों पर दबाव कम किया और आत्मविश्वास बढ़ाया। पूर्व कप्तान की एक खासियत यह थी कि हार के बाद ड्रेसिंग रूम को बचाने की उनकी आदत थी, उन्होंने किसी एक पर इल्जाम लगाने के बजाय खुद आलोचना झेली।

नायर ने कहा, "बेशक, जब भी भारत हारता है, तो सबको दुख होता है। लेकिन एक चीज जो उन्होंने बहुत अच्छे से की, वह थी अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना। वह सोचते थे कि सबसे ज्यादा असर किस पर पड़ा है, किसने रन नहीं बनाए हैं, और वह उन्हें कैसे बेहतर महसूस करा सकते हैं। रोहित की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह यह थी कि वह हमेशा जिम्मेदारी लेते थे। वह कभी किसी पर यह कहकर इल्जाम नहीं लगाते थे, 'तुमने यह किया' या 'तुमने वह किया।' इसके बजाय, वह हाथ उठाकर कहते थे, 'मैं फेल हो गया।' आप उन्हें कभी बहाने बनाते या किसी को नीचा दिखाते नहीं सुनेंगे।"

पूर्व कोच ने कहा कि रोहित का मैदान पर असर तकनीकी फैसलों से कहीं ज्यादा था। उन्होंने कप्तान की सीधी बातचीत और अपने साथियों के लिए सच्ची चिंता को ड्रेसिंग रूम में उनके भरोसे की नींव बताया।

नायर ने कहा, "बेशक, जब भी भारत हारता है, तो सबको दुख होता है। लेकिन एक चीज जो उन्होंने बहुत अच्छे से की, वह थी अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना। वह सोचते थे कि सबसे ज्यादा असर किस पर पड़ा है, किसने रन नहीं बनाए हैं, और वह उन्हें कैसे बेहतर महसूस करा सकते हैं। रोहित की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह यह थी कि वह हमेशा जिम्मेदारी लेते थे। वह कभी किसी पर यह कहकर इल्जाम नहीं लगाते थे, 'तुमने यह किया' या 'तुमने वह किया।' इसके बजाय, वह हाथ उठाकर कहते थे, 'मैं फेल हो गया।' आप उन्हें कभी बहाने बनाते या किसी को नीचा दिखाते नहीं सुनेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर, उनका संवाद बहुत अच्छा था। संजू सैमसन ने भी बारबाडोस में टी20 विश्व कप फाइनल से बाहर होने के बाद इस बारे में बात की थी। भले ही संजू नहीं खेल रहे थे, रोहित ने टॉस से पहले उनसे बात की, क्योंकि उन्हें चिंता थी कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं। वे मुश्किल दौर थोड़े आसान थे क्योंकि रोहित शर्मा आसपास थे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार