Shamar Joseph Bowled Salman Agha Video: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (WI vs PAK 1st Test) त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते सोमवार, 27 जुलाई को मुकाबले के तीसरे दिन शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने अपनी आग उगलती गेंद से सलमान आगा (Salman Agha) के होश उड़ाए और उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 63वें ओवर में घटी। यहां शमर जोसेफ खेल के तीसरे दिन अपना चौथा ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने 139.1 Kph की रफ्तार से गेंद डिलीवर करके सलमान आगा को फंसाया।

शमर ने ये बॉल ऑफ स्टंप को टारगेट करते हुए डिलीवर किया था जिसे सलमान अपने बैट से रोकने में नाकाम रहे और चकमा खाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद नज़ारा देखने लायक था, जैसे ही बॉल स्टंप से टकराया, वो जमीन से उखड़ गया और हवा में गुलाटी मारकर नीचे गिरा। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

तो ऐसे सलमान आगा त्रिनिदाद टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान की पहली इनिंग में 60 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ शमर जोसेफ ने 16 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

मैच का हाल: त्रिनिदाद टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम 199/3 के स्कोर से अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरी थी जो कि 282 रनों पर ऑल आउट हुई। इसके बाद वेस्टइंडीज ने भी अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 126 रन बनाए। यानी दिन के खेल में गेंदबाज़ों का बोलबाला रहा और पूरे 14 विकेट गिरे। गौरतलब है वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे। उनके पास फिलहाल 155 रनों की बढ़त है।

ऐसी है दोनों टीमें

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, टैगेनारिन चंद्रपॉल, केवेम हॉज, शाई होप (विकेटकीपर), अमीर जांगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार