आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में अपनी दूसरी जीत हासिल की है। इस टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 39 रन से हराया। सीजन में दूसरी जीत के साथ आउटर दिल्ली वॉरियर्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
बारिश के चलते टॉस 5 बजे हुआ, जिसके 15 मिनट बाद मैच की पहली गेंद फेंकी जा सकी। मुकाबले में 10-10 ओवरों की कटौती की गई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 132 रन बनाए। प्रियांश आर्य ने यजस शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 14 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की। प्रियांश 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद यजस शर्मा ने अक्षय सैनी के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 20 गेंदों में 52 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
अक्षय 10 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद यजस ने मोनू शुक्ला के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यजस 29 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मोनू ने 13 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 21 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से अमन भाटी और प्रांशु विजयरन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
बारिश के चलते टॉस 5 बजे हुआ, जिसके 15 मिनट बाद मैच की पहली गेंद फेंकी जा सकी। मुकाबले में 10-10 ओवरों की कटौती की गई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 132 रन बनाए। प्रियांश आर्य ने यजस शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 14 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की। प्रियांश 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद यजस शर्मा ने अक्षय सैनी के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 20 गेंदों में 52 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
तेजस्वी 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एकांश ने 15 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 35 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नवदीप सैनी ने 2 ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सिद्धार्थ शर्मा, प्रथम सलूजा और अनंत सरीन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।