सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) के 10वें मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस टीम ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया।

Advertisement

बारिश के चलते मैच में 5-5 ओवरों की कटौती की गई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 140 रन बनाए। टीम ने महज 11 के स्कोर पर आर्यन गौड़ (2) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 55 रन तक 5 विकेट गिर गए।

यहां से अश्विनी छिल्लर ने रोहन राठी के साथ छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 140 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इस टीम ने 14.5 ओवर में रोहन राठी का विकेट खो दिया, जो 21 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर अश्विनी (29 गेंदों में 38 रन) भी पवेलियन लौट गए।

विपक्षी खेमे से मनी ग्रेवाल ने 3 ओवरों में 22 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि गवनीश खुराना ने 2 विकेट निकाले। तेजस बरोका को 1 विकेट हाथ लगा।

यहां से अश्विनी छिल्लर ने रोहन राठी के साथ छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 140 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इस टीम ने 14.5 ओवर में रोहन राठी का विकेट खो दिया, जो 21 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर अश्विनी (29 गेंदों में 38 रन) भी पवेलियन लौट गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

यश धुल 47 गेंदों में 9 छक्कों और 6 चौकों के साथ 100 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि युगल सैनी ने 21 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ नाबाद 27 रन बनाए। विपक्षी खेमे से इकलौती सफलता गौरव सरोहा के हाथ लगी, जिन्होंने 24 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार