DPL T20: दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने बहुप्रतीक्षित दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल टी20) के दूसरे सीजन के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों की नीलामी के नियम और पूरी प्रक्रिया जारी कर दी है।

Advertisement

पुरुष और महिला खिलाड़ियों की नीलामी 6 और 7 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में होगी। इसमें राजधानी की प्रमुख क्रिकेट लीग के और भी बड़े तथा अधिक प्रतिस्पर्धी संस्करण के लिए टीमों की संरचना निर्धारित की जाएगी।

Advertisement

डीडीसीए ने घोषणा की है कि डीपीएल टी20 सीजन 2 की नीलामी में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों, विशेष रूप से होनहार अंडर-16 क्रिकेटरों को शामिल करने की अनुमति दी गई है, जो वास्तव में एक प्रगतिशील कदम है। इससे न केवल युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा, बल्कि यह क्रिकेट के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

डीपीएल टी20 सीजन 2- पुरुष खिलाड़ी नीलामी के नियम इस प्रकार है।

प्रति फ्रेंचाइजी कुल नीलामी राशि: 1.5 करोड़ रुपये।

मार्की सेट- वे खिलाड़ी जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है या आईपीएल में भाग लिया है (19 खिलाड़ी)

Advertisement

श्रेणी ए - पूर्व आईपीएल (डीडीसीए के साथ पंजीकृत) और प्रथम श्रेणी डीडीसीए खिलाड़ी (35 खिलाड़ी)

श्रेणी बी - डीडीसीए अंडर 23, अंडर 19 और अंडर 16 खिलाड़ी (105 खिलाड़ी)

श्रेणी सी - क्षेत्रीय लीग खिलाड़ी (361 खिलाड़ी)

Advertisement

खिलाड़ी को बनाए रखने के नियम (रिटेंशन):

छह मौजूदा फ्रैंचाइजी में से प्रत्येक चार श्रेणियों में से किसी एक खिलाड़ी को रिटेन किया जा सकता है।

इसके अलावा, यदि कोई फ्रैंचाइजी किसी खिलाड़ी को रिटेन करना चुनती है, तो खिलाड़ी की श्रेणी के आधार पर उसके नीलामी पर्स से कटौती की जाएगी, जैसा कि नीचे बताया गया है।

Advertisement

मार्की: 21 लाख रुपये कम होंगे.

श्रेणी ए: 10 लाख रुपये कम होंगे.

श्रेणी बी: 4.50 लाख रुपये कम होंगे.

Advertisement

श्रेणी सी: 1.50 लाख रुपये कम होंगे.

राइट टू मैच नियम :

हर पुरानी टीम को नीलामी के दौरान एक बार आरटीएम इस्तेमाल करने की इजाजत होगी। आरटीएम का उपयोग केवल श्रेणी ए,बी, या सी के खिलाड़ियों के लिए किया जा सकता है। मार्की खिलाड़ियों के लिए आरटीएम का उपयोग नहीं किया जा सकता है। नई फ्रैंचाइजी आरटीएम कार्ड का उपयोग करने के लिए पात्र नहीं हैं।

Advertisement

नई टीमों के लिए खिलाड़ी चुनने के नियम:

मूल फ्रैंचाइजी द्वारा अपने रिटेंशन को अंतिम रूप देने के बाद दो नई फ्रैंचाइजी शेष खिलाड़ी पूल से एक खिलाड़ी का चयन कर सकती हैं। चयन किसी भी श्रेणी से हो सकता है, मार्की, ए, बी, या सी। खिलाड़ी की श्रेणी (जैसा कि ऊपर सूचीबद्ध है) के आधार पर उनकी नीलामी राशि से कटौती की जाएगी। जो टीम ज्यादा पैसे खर्च करेगी, उसे खिलाड़ी चुनने का पहला मौका मिलेगा।

महिला खिलाड़ियों की नीलामी के नियम :

Advertisement

प्रति फ्रैंचाइजी कुल नीलामी राशि 75 लाख रुपये।

मार्की सेट - भारत के प्रतिनिधि और पूर्व आईपीएल/डीडीसीए-पंजीकृत खिलाड़ी (7 खिलाड़ी)।

श्रेणी ए - डीडीसीए प्रथम श्रेणी खिलाड़ी (18 खिलाड़ी)।

Advertisement

श्रेणी बी - डीडीसीए अंडर 23 और अंडर 19 खिलाड़ी (34 खिलाड़ी)।

श्रेणी सी - क्षेत्रीय लीग खिलाड़ी (96 खिलाड़ी)।

खिलाड़ी रिटेंशन नियम :

Advertisement

हर पुरानी टीम (कुल 4) अपनी टीम के किसी एक खिलाड़ी को बरकरार रख सकती है, चाहे वह किसी भी श्रेणी का हो। यदि किसी खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है, तो फ्रैंचाइजी की नीलामी राशि निम्न तालिका के अनुसार कम हो जाएगी:

नीलामी राशि से श्रेणी-वार कटौती

मार्की - 10.50 लाख रुपये

Advertisement

श्रेणी ए - 6 लाख रुपये

श्रेणी बी - 2.50 लाख रुपये

श्रेणी सी - 1 लाख रुपये।

Advertisement

राइट टू मैच (आरटीएम) नियम :

श्रेणी सी - 1 लाख रुपये।

Also Read: LIVE Cricket Score

नीलामी में भारत के कुछ सबसे प्रमुख क्रिकेट नाम नीलामी में शामिल होंगे। पुरुषों की नीलामी में, 10 से अधिक आईपीएल खिलाड़ी - जिनमें ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, प्रियांश आर्य, आयुष बदोनी, हर्षित राणा, हिम्मत सिंह, सुयश शर्मा, मयंक यादव, अनुज रावत और अन्य शामिल हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार