ICC Champions Trophy Match Between: विराट कोहली ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप ए के मुकाबले में 158 कैच लेकर भारत के लिए वनडे में फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए।

Advertisement

36 वर्षीय कोहली ने 47वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर नसीम शाह का कैच लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने आखिरी ओवर में खुशदिल शाह का कैच लेकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर किया।

Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन (156), सचिन तेंदुलकर (140), राहुल द्रविड़ (124) और सुरेश रैना (102) इस सूची में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

कोहली, जो सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद इस प्रारूप में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, 14,000 वनडे रन के मील के पत्थर तक पहुंच गए। कोहली ने हारिस रउफ की गेंद को चार रन के लिए मिडऑफ की बायीं ओर से पुश किया और वनडे में 14 हजार रन पूरे कर लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन रन गति बनाए रखने में संघर्ष किया। सऊद शकील (62) और मोहम्मद रिज़वान (46) के बीच 104 रनों की साझेदारी ही उनकी पारी की एकमात्र खास बात रही, हालांकि यह बहुत धीमी गति से हुई। 151-2 के स्कोर पर पाकिस्तान 250 से आगे जाने की स्थिति में था, लेकिन भारत ने बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए उन्हें 241 रनों पर आउट कर दिया।

कोहली, जो सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद इस प्रारूप में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, 14,000 वनडे रन के मील के पत्थर तक पहुंच गए। कोहली ने हारिस रउफ की गेंद को चार रन के लिए मिडऑफ की बायीं ओर से पुश किया और वनडे में 14 हजार रन पूरे कर लिए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार