T20 World Cup: मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (19 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया।

Advertisement

एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाएगी लेकिन अंत के ओवरों में पाकिस्तान ने गति को आगे बढ़ाया। शोभना आशा से दो कैच भी छूटे लेकिन कुल मिलाकर भारत ने पाकिस्तान को एक कम स्कोर पर रोक दिया ।

Advertisement

भारत रविवार के मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन की हार के साथ उतरा, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 31 रन की उलटफेर भरी जीत दर्ज की। यह मैच, जो एक नई पिच पर खेला गया , दुबई में खेले जाने वाला 100वां टी20 मैच भी है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन गुल फिरोजा को पहले ओवर में गंवाने के बाद पाकिस्तान की पारी कभी पटरी पर नहीं लौट सकी और उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। मुनीबा अली 17, निदा डार 28, कप्तान फातिमा सना 13 और सैयदा अरूब शाह 14 दहाई की संख्या में पहुंचने वाली बल्लेबाज रहीं।

भारत रविवार के मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन की हार के साथ उतरा, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 31 रन की उलटफेर भरी जीत दर्ज की। यह मैच, जो एक नई पिच पर खेला गया , दुबई में खेले जाने वाला 100वां टी20 मैच भी है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार