दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के दूसरे सीजन में शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की बरसात हुई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स पर पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Advertisement

232 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, राइडर्स ने चार गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। डीपीएल के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज था।

Advertisement

इससे पहले, आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा।

प्रियांश आर्य ने 56 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में सात चौके और नौ छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने टीम को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की।

करण गर्ग ने प्रियांश का साथ देते हुए अच्छी साझेदारी की। 24 गेंदों पर 43 रनों की तेज पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवरों में 231 रन बोर्ड पर लगा दिए।

जवाब में, ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे 51 रनों पर 3 विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

लेकिन, टीम ने हार नहीं मानी और अर्पित राणा और कप्तान अनुज रावत की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 130 रनों की शानदार साझेदारी की और दबाव में आक्रामक बल्लेबाजी और संयम से लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की।

लेकिन, टीम ने हार नहीं मानी और अर्पित राणा और कप्तान अनुज रावत की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ, ईस्ट दिल्ली राइडर्स अब डीपीएल अंक तालिका में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बाद दूसरे स्थान पर है। टीम को चार मैचों में केवल एक हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, आउटर दिल्ली वॉरियर्स, जिसने चार मैचों में केवल एक ही मैच जीता है वह आगे के मैचों में वापसी की उम्मीद करेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार