एशिया कप में पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि आतंकवाद का खात्मा जरूरी है, लेकिन खेल नहीं रुक सकता।

Advertisement

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "आतंकवाद रुकना चाहिए, यह सबसे जरूरी है, लेकिन खेल नहीं रुक सकता। आतंकवाद का सफाया जरूरी है। चाहे वह किसी भी देश में हो।"

Advertisement

भारत के प्रदर्शन पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया कि वह इससे बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं।

इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिससे क्रिकेट जगत में बवाल खड़ा हो गया।

मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमने टीम के साथ मिलकर यह निर्णय लिया था। हम यहां सिर्फ मैच खेलने आए थे। हमने पाकिस्तान को मैच के जरिए जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से परे होती हैं। हम यह जीत सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा लिया। हम पहगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"

भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बौखला गया है। पीसीबी ने इस कदम को 'खेल भावना के विरुद्ध' बताते हुए इसकी शिकायत एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) में की है।

Advertisement

मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमने टीम के साथ मिलकर यह निर्णय लिया था। हम यहां सिर्फ मैच खेलने आए थे। हमने पाकिस्तान को मैच के जरिए जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से परे होती हैं। हम यह जीत सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा लिया। हम पहगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ग्रुप-ए की अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद है। भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान दो में से एक मुकाबला गंवाकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। दोनों ही देशों के सुपर-4 में पहुंचने की प्रबल संभावनाएं हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार