Joe Root: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन लंच तक 3 विकेट खोकर इंग्लिश टीम ने 108 रन बना लिए हैं। जो रूट 18 रन बनाकर जबकि जॉनी बेयरस्टो 32 रन पर खेल रहे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम का बैजबॉल वाला अंदाज हैदराबाद टेस्ट में नजर आ रहा है। मगर इंग्लिश टीम के सामने इस बार भारतीय टीम की चुनौती है, क्योंकि अश्विन ने इंग्लैंड की खतरनाक होती ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए जैक क्रॉली और बेन डकेट ने तेज शुरुआत की। दोनों इंग्लिश बल्लेबाजों ने पहले 10 ओवरों के बाद बिना कोई विकेट खोए 42 रन बनाए।

यहां ऐसा लगा कि इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति भारतीय टीम पर हावी हो रही है, लेकिन अश्विन ने खतरनाक होती ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा और भारत को लंच से पहले मैच में मजबूत स्थिति में रखा।

अश्विन के बाद हैदराबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने ओली पोप को अपना शिकार बनाया। इंग्लिश टीम को जिस बात का डर था वही हुआ और उसके टॉप के 3 बल्लेबाज सिर्फ 60 रन पर पवेलियन पहुंच चुके हैं।

इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन लंच तक 3 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार