इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वनडे विश्व कप से पहले गेंदबाजी को मजबूत बनाने के लिए टीम से एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने की अपील की है। ब्रॉड ने कहा कि भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में मिली हार ने इंग्लैंड की कमियां उजागर कर दी हैं।
ब्रॉड ने बुधवार को मैच के बाद कहा, "इंग्लैंड वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें नंबर पर है और आठवें नंबर की तरह ही खेल रहा है। उन्हें खिलाड़ियों के रोल में और अनुभव लाने की जरूरत है। एजबेस्टन में हार के बाद, एक और सीमर खिलाने की सोच में बदलाव हो सकता है।"
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को अपनी तेज गेंदबाजी विकल्पों की कमी को तुरंत ठीक करना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व 2027 को देखते हुए ये बेहद अहम है।
ब्रॉड ने बुधवार को मैच के बाद कहा, "इंग्लैंड वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें नंबर पर है और आठवें नंबर की तरह ही खेल रहा है। उन्हें खिलाड़ियों के रोल में और अनुभव लाने की जरूरत है। एजबेस्टन में हार के बाद, एक और सीमर खिलाने की सोच में बदलाव हो सकता है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "विकेट के लिए जोफ्रा आर्चर पर ज्यादा निर्भर रहना ठीक नहीं है। टीम का गेंदबाजी आक्रमण संतुलन होना चाहिए, जो बीच के ओवरों में विकेट ले सके। टंग विकेट ले सकता है। राशिद विकेट ले सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड को उस ग्रुप को सपोर्ट करने के लिए एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है। टीम ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन या साकिब महमूद का इस्तेमाल कर रही है।"