टेस्ट करियर का अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। एमिलियो ने गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी में 114 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों के साथ 53 रन बनाए।

Advertisement

एमिलियो गे सीरीज के पहलै मैच की दूसरी पारी में 95 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए थे। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में एमिलियो ने कुल 65 रन बनाए। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 115 रन से अपने नाम किया था।

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 391 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम को 14 के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान टॉम लैथम ने हेनरी निकोलस के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।

लैथम 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोलस ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कीवी टीम 107 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से टॉम ब्लंडेल ने डेरिल मिचेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े, जबकि ग्लेन फिलिप्स के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की।

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 391 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम को 14 के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान टॉम लैथम ने हेनरी निकोलस के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में 42.1 ओवरों के खेल तक इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाकर 177 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए इस पारी में बेन डकेट ने 36 रन बनाए, जबकि एमिलियो ने 53 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, कप्तान जो रूट ने 46 रन का योगदान इंग्लैंड के खाते में दिया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सर्वाधिक 2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार