भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरा और निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और 3 विकेट पर 387 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने बेन डकेट और जैकब बेथेल आए थे। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 30.1 ओवर में 192 रन की साझेदारी की। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में पहले विकेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है। पूर्व में यह रिकॉर्ड जेसन रॉय और जॉनी बेयरेस्टो के नाम था। दोनों ने एजबेस्टन में 2019 में पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की थी।

बेन डकेट के 141 रन लॉर्ड्स में वनडे में बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वहीं, भारत के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के नाम है। स्ट्रॉस ने 2011 में भारत के खिलाफ 158 रन बनाए थे।

डेनिस एमिस, ग्राहम गूच, ग्रेम वुड, मार्कस ट्रेस्कोथिक, एलिस्टेयर कुक के बाद बेन डकेट इंग्लैंड के छठे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।

बेन डकेट के 141 रन लॉर्ड्स में वनडे में बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वहीं, भारत के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के नाम है। स्ट्रॉस ने 2011 में भारत के खिलाफ 158 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की पारी पर गौर करें तो बेन डकेट ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 135 गेंदों पर 1 छक्का और 18 चौके की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल ने 93 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेली। सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे जो रूट ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। रूट ने 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। उनके साथ जोस बटलर 13 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार