इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें दो साल की गैरमौजूदगी के बाद सीमर ओली रॉबिन्सन को वापस शामिल किया गया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे इस मुकाबले के लिए 3 नए खिलाड़ियों एमिलियो गे, जेम्स र्यू और सन्नी बेकर को शामिल किया है। यह टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा।

Advertisement

यह मैच इंग्लैंड का एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद पहला मुकाबला होगा। 32 वर्षीय रॉबिन्सन की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब इंग्लैंड स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के संन्यास के बाद गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक नए लीडर की तलाश में है, जिन्होंने 20 टेस्ट मुकाबलों में 76 विकेट लिए हैं, लेकिन फिटनेस से जुड़ी चिंताओं के कारण 2024 के भारत दौरे के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

Advertisement

एशेज दौरे में खराब प्रदर्शन के कारण जैक क्रॉली को टीम से बाहर कर दिया गया है, जिससे डरहम के एमिलियो के लिए बेन डकेट के साथ ओपनिंग का रास्ता खुल गया है। एमिलियो वेस्टइंडीज और इटली की ओर से खेलने के प्रस्तावों को ठुकरा चुके हैं। वहीं, 12 फर्स्ट क्लास शतक लगा चुके जेम्स के रिजर्व मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना काफी प्रबल है।

23 वर्षीय बेकर, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की मुश्किल शुरुआत के बाद, रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन और मैथ्यू फिशर के पेस ग्रुप में शामिल हो गए हैं। एशेज के दौरान नजरअंदाज किए गए शोएब बशीर को टीम में शामिल किया गया है और वह लेग-स्पिनर रेहान अहमद के साथ स्पिनर की जगह के लिए मुकाबला करेंगे। रेहान अहमद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेल सकते हैं।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई मार्कस नॉर्थ को अपना नया राष्ट्रीय चयनकर्ता भी नियुक्त किया है, जिन्होंने ल्यूक राइट की जगह ली है। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम 22 मई को लॉफबोरो में एकजुट होगी। रेहान अहमद और जैकब बेथेल, जो अभी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने मैच पूरे होने के बाद इंग्लैंड लौट आएंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है।

23 वर्षीय बेकर, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की मुश्किल शुरुआत के बाद, रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन और मैथ्यू फिशर के पेस ग्रुप में शामिल हो गए हैं। एशेज के दौरान नजरअंदाज किए गए शोएब बशीर को टीम में शामिल किया गया है और वह लेग-स्पिनर रेहान अहमद के साथ स्पिनर की जगह के लिए मुकाबला करेंगे। रेहान अहमद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेल सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र्यू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार