टी20 लीग की दुनिया में एक और लीग ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने यूरोप के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा और जल्द ही विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी तरफ खींचने की संभावना जगाई है।

Advertisement

ईटीपीएल का पहला संस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला गया। एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स ने बेलफास्ट वॉल्व्स को हराकर खिताब जीता।

ईटीपीएल का पहला सीजन एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स की जीत के साथ ही फाफ डू प्लेसिस, जेम्स विंस और फाइफर लेने वाले गेंदबाजों के कारण याद किया जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, 42 साल के फाफ डू प्लेसिस लीग क्रिकेट का जाना-माना नाम हैं। ईटीपीएल में भी फाफ ने अपना रंग जमाया और पहले संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। फाफ ने 10 पारियों में 56.13 के औसत और 139.44 के स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।

ईटीपीएल का पहला सीजन एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स की जीत के साथ ही फाफ डू प्लेसिस, जेम्स विंस और फाइफर लेने वाले गेंदबाजों के कारण याद किया जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 लीग क्रिकेट को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है, लेकिन ईटीपीएल में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का भी दबदबा दिखा। पूरे सीजन के दौरान 5 गेंदबाजों ने एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे ने बेलफास्ट वॉल्व्स के खिलाफ रॉटरडैम डॉकर्स के लिए 11 रन देकर 5 विकेट लिए। ऑफ-स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए 12 रन देकर 5 विकेट लिए। मिचेल सेंटनर ने एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स के लिए 16 रन देकर 5 विकेट, क्रेग यंग ने डबलिन गार्डियंस के लिए 21 रन देकर 5 विकेट और ट्रेंट बोल्ट ने एडिनबर्ग के लिए 24 रन देकर 5 विकेट लिए। ब्रेसवेल 19 विकेट लेकर नोर्त्जे के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार