Duleep Trophy: ऑस्ट्रेलिया-ए ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे अनौपचारिक वनडे मुकाबले में भारत-ए को 69 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया से मिले 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साई सुदर्शन भी 13 रन बनाने के बाद आउट हुए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 रन बनाने के बाद रिले मेरेडिथ का शिकार बने। कुमार कुशाग्र भी 17 रन बनाने के बाद निखिल चौधरी की गेंद पर आउट हुए।
रजत पाटीदार अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 82 गेंदों का सामना करते हुए 67 रनों की अहम पारी खेली। रजत ने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। निशांत सिंधु 13 रन ही बना सके, तो सूर्यांश शेडगे 10 रन बनाकर आउट हुए।
विपराज निगम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अनुकूल रॉय 40 गेंदों में 34 रन नबाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और दो छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में स्पेंसर जॉनसन ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, रिले मेरेडिथ ने 31 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। तन्वीर संघा ने भी दो विकेट झटके।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 275 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से सैम कॉन्स्टास अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने सर्वाधिक 67 रन बनाए। वहीं, जोश फिलिप्स ने 8 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने 39 गेंदों में 32 रन बनाए।
विपराज निगम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अनुकूल रॉय 40 गेंदों में 34 रन नबाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और दो छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में स्पेंसर जॉनसन ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, रिले मेरेडिथ ने 31 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। तन्वीर संघा ने भी दो विकेट झटके।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS