New Zealand VS Canada: महज 19 वर्षीय युवराज समारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में 110 रन की पारी खेलकर खेल के सबसे बड़े मंच पर अपनी शानदार छाप छोड़ी है।

Advertisement

अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरे इस किशोर खिलाड़ी ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा शांत और शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रचा। वह 19 साल और 141 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। यह टूर्नामेंट में किसी एसोसिएट देश के खिलाड़ी का पहला शतक भी है।

Advertisement

इस यादगार पारी के बारे में बताते हुए सामरा ने कहा, "सच कहूं तो, जब से हमने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब से मैं इस पल को महसूस कर रहा था। हर एक दिन, मैं इस स्टेज पर सेंचुरी लगाने का सपना देखता था। यहां, अपनी पहली मौजूदगी में, और इस वर्ल्ड कप में सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर ऐसा करना एक सपना सच होने जैसा है।"

युवराज ने 65 गेंदों में 6 छक्के और 11 चौके लगाए। इस दौरान दिलप्रीत बाजवा के साथ 13.6 ओवरों में 116 रन की साझेदारी की। इसके बाद नवनीत धालीवाल के साथ 22 गेंदों में 22 रन जुटाए। इन साझेदारियों के दम पर टीम ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। महज 30 के स्कोर पर कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिर चुके थे। इसके बाद रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 गेंदों में 146 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। भले ही टीम ने मैच गंवा दिया, लेकिन युवराज ने दिल जीत लिया।

युवराज ने 65 गेंदों में 6 छक्के और 11 चौके लगाए। इस दौरान दिलप्रीत बाजवा के साथ 13.6 ओवरों में 116 रन की साझेदारी की। इसके बाद नवनीत धालीवाल के साथ 22 गेंदों में 22 रन जुटाए। इन साझेदारियों के दम पर टीम ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपनी इस शानदार पारी को लेकर युवराज ने कहा, "यह पारी खेलकर जबरदस्त लग रहा है। अभी मेरे अंदर बहुत सारे इमोशन हैं, मैं उन्हें शब्दों में बयां नहीं कर सकता। युवराज सिंह ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं बचपन से देखता आया हूं, इसलिए उनका जिक्र होना भी खास है। काश मेरे पापा आज यहां होते और घर से मुझे देख रहे होते, यह पारी उनके लिए है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार