रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों के बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भारतीय बल्लेबाज का समर्थन किया है। कैफ का मानना है कि रोहित-कोहली के अनुभव की जरूरत भारतीय टीम को अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में पड़ेगी।

Advertisement

कैफ ने 'क्रिकबज' के साथ बात करते हुए कहा, "2027 का फेज काफी महत्वपूर्ण होगा। लोग रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बातें कर रहे हैं, क्योंकि यह विश्व कप आसान नहीं होगा। कंडिशंस अलग होंगी, पिच में बाउंस होगा, जिसको देखते हुए भारत को इन दोनों खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। हमें उनकी जाहिर तौर पर आवश्यकता है। यह दोनों खिलाड़ी जितने ज्यादा मैच खेलेंगे उतना ही अधिक अच्छी फॉर्म में रहेंगे।"

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों के बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भारतीय बल्लेबाज का समर्थन किया है। कैफ का मानना है कि रोहित-कोहली के अनुभव की जरूरत भारतीय टीम को अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में पड़ेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

कैफ ने आगे कहा, "चाहे फुटबॉल हो या फिर क्रिकेट, अनुभव बड़ा रोल अदा करता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की गिनती वनडे क्रिकेट के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है। इसी वजह से उनकी भारत को 100 प्रतिशत जरूरत है, खासकर साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां और शुभमन गिल की कप्तानी में।" रोहित शर्मा का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, कोहली ने जरूर दूसरे वनडे में 65 रनों की दमदार पारी खेली थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार