भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस स्टेडियम में पहली बार पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच वनडे मैच खेला जा रहा है। इस वजह से वडोदरा के दर्शकों में भारी उत्साह है। फैंस के उत्साह की सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। इन दोनों दिग्गजों को देखने के लिए स्टेडियम में और उसके आस-पास बड़ी संख्या में दर्शक जुटे हैं।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए वडोदरा के मनीष पटेल ने कहा, "हम दो दिन पहले से मैच देखने आने को तैयार थे। हमारे पास जब मैच का टिकट नहीं था, तब सो नहीं पा रहे थे। जब टिकट आ गया, तो खुशी में नहीं सो पा रहे थे। पिछले चार दिन से वडोदरा में उत्साह का माहौल है। मैच की खुशी में लोग झूम रहे हैं।"

Advertisement

मनीष ने कहा, "15 साल बाद यहां मैच हो रहा है। पिछली बार भी भारत और न्यूजीलैंड का ही मैच हुआ था। उस मैच में मौजूदा कोच गौतम गंभीर भारतीय टीम के कप्तान थे। मैच में गंभीर ने शतक लगाया था और कोहली ने अर्धशतक लगाया था। हम मैच 9 विकेट से जीते थे। इस मैच को भी हम जीतेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली मैच जीताएंगे।"

फैन ने जिस मैच का जिक्र किया है, वो 2010 में रिलायंस स्टेडियम, वडोदरा में खेला गया था। इस मैच में इस वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 224 रन बनाए थे। गौतम गंभीर के नाबाद 126 और विराट कोहली के नाबाद 73 रन की बदौलत भारत ने वो मैच 9 विकेट से जीता था।

मनीष ने कहा, "15 साल बाद यहां मैच हो रहा है। पिछली बार भी भारत और न्यूजीलैंड का ही मैच हुआ था। उस मैच में मौजूदा कोच गौतम गंभीर भारतीय टीम के कप्तान थे। मैच में गंभीर ने शतक लगाया था और कोहली ने अर्धशतक लगाया था। हम मैच 9 विकेट से जीते थे। इस मैच को भी हम जीतेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली मैच जीताएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में 2024 से अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। 2024 में भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीमों के बीच 3 वनडे खेले गए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार