South Africa vs Canada T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कनाडा को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही और कप्तान एडेन मार्करम औऱ क्विंटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी ने 6.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा जिन्होंने 22 गेंदों मे 25 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद मार्करम और रयान रिकेल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं रिकेल्टन ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए।

मिडल ऑर्डर में डेविड मिलर ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों में नाबाद 34 रन की पारी खेली। दोनों ने 37 गेंदों में 75 रन की अटूट साझेदारी की, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।

कनाडा के लिए अंश पटेल ने 3 विकेट औऱ कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 1 विकेट लिया।

टीमें:

Advertisement

कनाडा (प्लेइंग इलेवन): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेइलिगर, कलीम सना, अंश पटेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश,कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार