भारत ने बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। टीम की इस जीत में ईशान किशन ने बल्ले से अहम योगदान दिया। ईशान ने वनडे फॉर्मेट में अपनी सफल वापसी को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह टीम इंडिया की जर्सी में फिर से वनडे क्रिकेट में वापसी कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

ईशान ने सिर्फ 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। ईशान ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। ईशान और गिल की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 402 रन लगाए।

Advertisement

वनडे टीम में अपनी वापसी को लेकर बात करते हुए ईशान ने कहा कि भारत का फिर से प्रतिनिधित्व करना किसी भी उपलब्धि से कहीं ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए वीडियो में कहा, "मुझे अभी बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मैं लंबे समय के बाद यह जर्सी पहन रहा हूं। मैं इस बात से और ज्यादा खुश हूं कि मैं इस टीम का हिस्सा हूं, जहां अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। मैं बस भारत को और मैच जिताने की उम्मीद कर रहा हूं।" ईशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज से पहले अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला साल 2023 में खेला था।

ईशान ने सिर्फ 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। ईशान ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। ईशान और गिल की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 402 रन लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए। ईशान की 125 रनों की दमदार पारी के अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रनों की दमदार पारी खेली। इसके बाद, 403 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 232 रन बनाकर ढेर हो गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार