New Zealand T20I Series:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला सेडन पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। ऐसे में अंतिम मुकबाले में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं।

टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले 4-4 विकेट से अपने नाम किए, जिसके बाद तीसरे मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, भारत को ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर बनी पुरानी सोच पर फिर से विचार कर सकता है, क्योंकि वे इस सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहते हैं।

सबसे संभावित बदलाव के रूप में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया जा सकता है। क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले मैच में 67 रन बनाने के बाद, सैमसन अगली पारियों में 14, 18 और 4 रन ही सके हैं। दूसरी तरफ, कप्तान श्रेयस अय्यर की फॉर्म भी लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के बाद से कुछ खास नहीं रही है। इस फॉर्मेट में अपनी पिछली आठ पारियों में अय्यर ने 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5 और 22 रन बनाए हैं।

टी20 सीरीज के बाद दोनों देश पांच वनडे मुकाबले खेलेंगे, जिस पर मेहमान टीम का ध्यान लगा है। ऐसे में कप्तान इस सीरीज में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। वहीं, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी की है, लेकिन गेंदबाजी में वे अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

स्पिन-बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने संकेत दिया है कि अगर हालात की मांग हुई, तो हैमिल्टन में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करने के लिए नमन धीर को बाहर करना पड़ेगा।

न्यूजीलैंड की बात करें तो, ऑकलैंड में शानदार शतक लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स से उन्हें एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। फिलिप्स ने चार मुकाबलों में 276 रन बनाए हैं। साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मार्क चैपमैन के 290 रनों को छोड़ दें, तो पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में किसी भी अन्य कीवी बल्लेबाज के मुकाबले फिलिप्स के रन सबसे ज्यादा हैं।

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार और कुमार कुशाग्र।

न्यूजीलैंड की बात करें तो, ऑकलैंड में शानदार शतक लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स से उन्हें एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। फिलिप्स ने चार मुकाबलों में 276 रन बनाए हैं। साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मार्क चैपमैन के 290 रनों को छोड़ दें, तो पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में किसी भी अन्य कीवी बल्लेबाज के मुकाबले फिलिप्स के रन सबसे ज्यादा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार