पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने उम्मीद जताई है कि टीम के सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमान फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बाबर और फखर दोनों का टूर्नामेंट में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।
हेसन का मानना है कि बड़े नामों के प्रदर्शन के बिना भी पाकिस्तान फाइनल में पहुंची है। यह टीम की बढ़ती ताकत को दिखाता है।
आईसीसी के हवाले से हेसन ने कहा, "आप टॉप तीन में पाकिस्तान के इतिहास के दो सबसे महान खिलाड़ियों (फखर और बाबर) की बात कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि बड़े खिलाड़ी बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। फाइनल का दबाव पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाजों को अपना फॉर्म फिर से पाने के लिए एक आदर्श माहौल दे सकता है। 2027 का वनडे विश्व कप नजदीक आ रहा है, इसलिए टॉप ऑर्डर का लगातार योगदान 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम के लक्ष्यों के लिए बहुत जरूरी होगा।"
हेसन ने कहा, "हम टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन के बिना भी फाइनल में पहुंचे हैं। यह एक अच्छा संकेत है। हमारे कुछ मुख्य खिलाड़ी उस मैच जिताने वाले प्रदर्शन की तलाश में हैं और फाइनल से बेहतर कोई जगह नहीं है।"
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सप्ताह अच्छे रहे हैं। हमने बिना परफेक्ट हुए अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारे कुछ खास खिलाड़ियों के योगदान के बिना लगातार तीन जीत हासिल करना एक अच्छा संकेत है। मुझे अभी भी नहीं लगता कि हमने अपना बेस्ट गेम खेला है। उम्मीद है, हम इसे फाइनल के लिए बचाकर रखेंगे।"
हेसन ने कहा, "हम टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन के बिना भी फाइनल में पहुंचे हैं। यह एक अच्छा संकेत है। हमारे कुछ मुख्य खिलाड़ी उस मैच जिताने वाले प्रदर्शन की तलाश में हैं और फाइनल से बेहतर कोई जगह नहीं है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS